देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अर्द्धनग्न कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि 11 मई की सुबह वह अपने दरवाजे पर साफ-सफाई कर रही थी। इस बीच पड़ोस की एक महिला उसे अपशब्द बोलने लगी। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन शाम को एक दूसरे युवक को बुलाकर लाई और विवाद करने लगी। वह युवक आया और दोनों पैर उठा दिया। जिससे महिला अर्द्धनग्न हो गई और फिर उसके साथ अश्लील करने लगा। बेटी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर तो दी, लेकिन पुलिस क...