Deoria News: महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के सोंदा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के साहू मठिया की रहने वाली खरपति देवी (60) पत्नी हीरा विश्वकर्मा की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, देर शाम चिकित्सक ने हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आरोप है कि एक दलाल उन्हें पकड़ लिया और महिला को बेहतर उपचार कराने की सलाह देकर सोंदा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चला गया। शनिवार की रात उपचार हुआ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.