देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जांच कराने में लोगों को दिक्कत हो रही है। नई मशीन से जांच कराने में लोगों को शुल्क देना पड़ रहा है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दूर-दराज क्षेत्र से आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है तो कुछ लोग मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। पुरानी मशीन को ठीक होने में कई दिन का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सीटी स्कैन की जांच की स्थिति मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की नि:शुल्क सुविधा है। पुराने भवन में डिजिटल एक्स-रे सेंटर के पास सीटी स्कैन की जांच की व्यवस्था है। ओपीडी, वार्ड व इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर सीटी ...