देवरिया, अगस्त 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मरीजों की जेब और जान दोनों पर कुछ प्राइवेट अस्पताल भारी पड़ रहे हैं। बिना डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ वाले निजी हास्पिटल मरीजों की जान,दाम दोनों ले रहे हैं। ऐसे अस्पतालों पर पंजीकरण वाले डाक्टर नहीं मिलते हैं। वहीं बिना पंजीकरण के भी अवैध रूप से निजी हास्पिटल जिला मुख्यालय से लेकर उप नगरों तक चल रहे हैं। इलाज में लापरवाही से महीने भर में कईयों की जान जा चुकी है। यह अस्पताल झोला छाप, एंबुलेंस चालक व दलालों के पहुंचाये मरीजों से चलते हैं। जिले में कुछ निजी हास्पिटलों में इलाज में लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दलालों के झांसे में आकर इन अस्पतालों पर पहुंचने वाले मरीजों की जान और दाम दोनों चली जा रही है। 4 अगस्त की देर शाम को भटनी में सागर नामक किशोर को साथी ने चाकू घो...