देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए पात्र व्यक्ति ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही मतदाता बनने के लिए एक से अधिक आवेदन न करें। यह भी पढ़ें- Shamli News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट सूचीएक से अधिक आवेदन से बचने की अपील उन्होंने बताया कि कई बार आवेदकों द्वारा स्वयं अथवा जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 जमा करने के बाद मोबाइल नंबर पर रेफरेंस नंबर की सूचना प्राप्त नहीं होने के कारण एक से अधिक बार आवेदन कर दिया जाता है। इससे निर्वाचक नामावली में...