Deoria News: मझौलीराज का फॉल्ट झेल रहा सलेमपुर, अलग फीडर की मांग
देवरिया, सितम्बर 15 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों लगातार फॉल्ट और ओवरलोड की समस्या से जूझ रही है। मझौलीराज क्षेत्र की 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आने से इसका सीधा असर सलेमपुर उपनगर की फीडरों के बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। आए दिन घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभासदों ने सोमवार विद्धुत वितरण खण्ड सलेमपुर के एक्सईएन को पत्र देकर मझौलीराज की बिजली आपूर्ति सलेमपुर से अलग करने की मांग की है। सभासद अशोक गुप्ता ने कहा कि मझौलीराज क्षेत्र के लिए अलग 33 हजार वोल्ट की एसएलपी केबल तैयार हो चुकी है। इसे जल्द हस्तांतरित कराकर मझौलीराज फीडर की आपूर्ति अलग की जाए। इससे मझौली क्षेत्र में फॉल्ट होने पर सलेमपुर उपनगर की बिजली आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.