Deoria News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और दो लाख के गहने चोरी
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। चकउर तिवारी गांव में चोरों ने नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के गहने चुरा लिए। शनिवार शाम घर लौटने पर पीड़ित भाइयों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गहनों के खाली डिब्बे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।चकउर तिवारी गांव निवासी अशोक यादव और छोटेलाल यादव सगे भाई हैं। दोनों ने गांव के बाहर नया मकान बनवाया है। मकान के अभी केवल दो कमरों में दरवाजे लगे हैं। शनिवार को घर की महिलाएं पुराने मकान पर गई थीं, जबकि दोनों भाई भैंस के चारे का इंतजाम करने खेत में गए थे।शाम को दोनों भाई लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले। घर में छानबीन करने पर करीब 50 हजार रुपये नकद और पायल, चेन, मंगलसूत्र व झुमके गायब मिले। दरवाजे के पास गहनों के खाली डिब्बे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.