देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव में वाराणसी डीआईजी कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर के घर में दस्तक देकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का आभूषण उड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।कसिली गांव के रहने वाले राजेश यादव इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में डीआईजी कार्यालय वाराणसी में तैनात हैं। उनके भाई अखिलेश यादव अधिवक्ता हैं। आरोप है कि 21 जुलाई की रात छत के रास्ते घर में चोर घुस गए और नगदी समेत लाखों का सामान उड़ा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बिदुपुर में घर का ताला काटकर 50 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी साथ ही फोरेंसिक टीम ने नमूना भी एकत्रित किया। पुलिस घटना के पर्दाफाश में जुटी हुई है। थाना...