Deoria News: मंदिर में दर्शन करने गए परिवार से मारपीट, छेड़खानी का आरोप
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहिल्यापुर स्थित श्री दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन करने गए परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वाहन साइड करने की बात कहने को लेकर विवाद में एक युवक का सिर फट गया। साथ ही महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप है।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीखमपुर रोड, अंबडेकर नगर निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। परिसर में खड़े चारपहिया वाहन को साइड करने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि मंदिर कमेटी के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, बेल्ट और लात-घूसों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के एक युवक का सिर फट गया। पीड़ित ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.