देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को लीलापुर-नेरुई अमवा मार्ग स्थित बगीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना और गिरफ्तारी का विवरण महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी मंदबुद्धि है। 15 नवंबर को छठ पर्व के दिन वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ घाट पर गई थी। उसी दौरान मंदबुद्धि किशोरी को घर पर अकेला देख गांव का एक युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। देर शाम परिजन छठ घाट से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। तलाश के दौरान वह आरोपी युवक के घर पर मिली। किशोरी से घटना...