देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव निवासी मंजेश और हृदयानंद यादव के बीच 30 जून को भूमि विवाद में नोंक झोंक हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने आपस में जमकर मारपीट कर लिया।घटना में दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद मंजेश की तहरीर पर आकाश यादव, धानमती, अंगद, जोखू, नेबुलाल समेत 14 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान ...