देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के औराचौरी के समीप भूमि बैनामा करने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।शहर के कैलाशपुरी लेन नंबर दो निवासी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि 2024 में उनकी मुलाकात बांसपार बुजुर्ग निवासी संजय मणि त्रिपाठी से हुई। उन्होंने औराचौरी में एक भूमि दिखाई और जमीन की कीमत 1.06 करोड़ रुपये बताया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धोखाधड़ी से जमीन का एग्रीमेंट कराने के आरोप में पांच पर केस इसके बाद उन्होंने 25 लाख रुपये संजय के खाते में तो 25 लाख व प्रेम नारायण त्रिपाठी के खाते में 25 लाख रुपये भे...