देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव में शुक्रवार सुबह भूमि पर बोझा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव में शुक्रवार सुबह भूमि पर बोझा रखने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दो...