देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूडूसरी लार में हाईटेंशन तार टूटने की घटना के बाद बिजली विभाग ने शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के संज्ञान लेने के बाद रविवार को विद्यालय परिसर से तार और ट्रांसफार्मर हटाने का कार्य शुरू हुआ।

विद्यालय परिसर से तार और ट्रांसफार्मर हटाने का काम शुरू बीते शुक्रवार को विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर से जुड़ा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। संयोग रहा कि उस समय बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, लेखपाल, बिजली विभाग के एसडीओ आलोक कुमार, जेई अविनाश गौतम और ठेकेदार मौके पर पहुंचे थे। स्थिति का जायजा लेने के बाद शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू कराने की बात कही गई थ...