देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गुरुवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र तिवारी, लोकेश गोयल व आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।17 वर्षीय बालक वर्ग के 56 किग्रा भार वर्ग में राहुल गुप्ता ने प्रथम, अभिषेक चौरसिया ने द्वितीय व प्रियांशु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह प्रथम रहे। 19 वर्षीय बालक वर्ग में आकाश शर्मा ने प्रथम व हरिओम मणि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भारोत्तोल...