देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में रविवार को जयप्रकाश नारायण व महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत के वह दूर दृष्टा जननायक थे। उन्होंने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार व आपातकाल के विरुद्ध आवाज उठाई थी।उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने नारा दिया था, वह नारा भारत के हर दरवाजे हर गली हर कूचे पर गूंज उठा था। आज भी वह नारा उनके जयंती के इस अवसर पर समसामयिक है। आज पुन: एक जयप्रकाश नारायण की आवश्यकता है, जिसे हम वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रूप में आधुनिक भारत के समाजवादी प्रणेता के रूप में देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की मनी जयंती व...