देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने पार्टी की जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की सूची घोषित कर दी है। नई कमेटी में अधिकतर नए चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि कुछ पुराने व अनुभवी चेहरों को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वहीं आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कमेटी में तीन महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।जिलाध्यक्ष ने जनपदीय कार्यकारिणी की जो सूची जारी की है उनमें अशोक कुमार पांडेय, अजीत कुमार सिंह, जय बहादुर गौतम, अरविंद पांडेय, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, बबीता चौहान, योगेश प्रजापति, नागेश पति त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कृष्णनाथ र...