देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाटपार रानी तहसील ने 209 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सलेमपुर 152 अंकों के साथ दूसरे और रुद्रपुर 143 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक व बालिका दोनों वर्गों में भी भाटपार रानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन समारोह का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पाण्डेय और विद्यालय की प्रबंधक ज्योतिमा सिन्हा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मेडल से हुआ सम्मान इसके बाद वि...