देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग व भागलपुर-मईल मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। जल्द सड़क मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की गई है। ऐसा न होने पर 11 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी दी है।नरियांव गांव में सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। रामजानकी मार्ग पर मईल गांव से मईल चौराहे तक 72 जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता: जलजमाव से त्रस्त वार्ड 11 के लोगों की बढ़ी परेशानी वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं नरियांव से देवरहा बाबा आश्रम म...