देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-औड़िहार रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बेल्थरा रोड-लार रोड रेल सेक्शन के बीच स्थित समपार संख्या 16 पर शुक्रवार की रात चेक रेल का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर रेजिडेंट इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यातायात नियंत्रण, डायवर्जन के लिए सहयोग मांगा है।लार रोड स्टेशन अधीक्षक अमरनाथ तिवारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को रात्रि 8:00 से 1:00 बजे तक कुल 5 घंटे समपार संख्या 16 पर भागलपुर- पिण्डी मार्ग पर सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा। इस दौरान लोगों की सुविधा के लिए समपार संख्या 16 के बेल्थरा छोर पर स्थित सीमित ऊंचाई सबवे/अंडरपास संख्या 30 बलिया से वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहनों का आवागमन होगा। विभाग द्वारा कार्यस्थल एवं डायवर्जन बिंदुओं पर चेतावनी बैनर...