देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बनकटा थाना क्षेत्र के गजहड़वा निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता बब्बी गोंड पर रविवार को धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पार्टी ने आक्रोश जताया है। भाकपा माले नेता श्रीराम कुशवाहा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हमले के बाद गिरफ्तारी की मांग श्रीराम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में बब्बी गोंड पर आरोपियों ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बब्बी गोंड पर पहले भी हमले हो चुके है और इस संबंध में बनकटा थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता से हमलावरों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया ...