Deoria News: भलुअनी के मामले में आज उच्च न्यायालय में पेश होंगे देवरिया के एसपी
देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। हाईकोर्ट ने भलुअनी थाने में सीसी कैमरा बंद, जनरेटर और सोलर पैनल खराब होने के मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को देवरिया के एसपी अभिजीत आर शंकर उच्च न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे और जवाब देंगे। हालांकि इस बीच थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को हटाया जा चुका है। वहीं खराब पड़े सभी सोलर पैनलों को ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी को पत्राचार किए गए हैं। अप्रैल माह में सेना के एक जवान ने एसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की कि उसे पुलिस द्वारा बेवजह थाने में बैठाया गया और प्रताड़ित किया गया। आरोप के बाद कार्रवाई न होने पर सेना के जवान ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि भलुअनी थाने का जनरेटर दिसंबर 2024 से खराब पड़ा है और सोलर पैनल भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.