Deoria News: ब्रेकडाउन से सतरांव व तेलिया फीडर से जुड़े गांवों में ठप रही आपूर्ति
देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हाईवोल्ट की लाइन में ब्रेक डाउन से रविवार को दोपहर से भागलपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। छठ पर्व की तैयारी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।भागलपुर ब्लॉक के सतरांव और तेलिया फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में दोपहर से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को घाटों पर पूजा के दौरान भी आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी हुई। अधिकारियों फोन न उठने पर लोग परेशान रहे। क्षेत्र के लाइनमैनों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में ब्रेकडाउन से दिक्कत आई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.