Deoria News: बैकुंठपुर गांव में हत्या का आरोप लगा आरोपी के दरवाजे पर शव रख प्रदर्शन
देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में भूमि विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार देर रात से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह दस बजे तक करीब 12 घंटे से प्रदर्शन जारी रहा। परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने और विवादित जमीन दिलाने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हैं। बैकुंठपुर निवासी कलिंदर यादव (41) पुत्र बंका यादव का घर के सामने जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार की सुबह विवादित जमीन पर कुछ लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.