देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सात वर्षीय बेटे का इलाज कराने आए एक पिता के साथ सीएचसी में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। इस मामले में पीड़ित ने स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सलेमपुर उपनगर के पितरा नाजिर के रहने वाले नागेंद्र कुमार बुधवार की रात सीएचसी पहुंचे। उनके बेटे शिवांश की तबीयत खराब थी। आरोप है कि चीफ फार्मासिस्ट उनके बेटे का उपचार कर रहे थे। डाक्टर के बारे में पूछने पर वह आक्रोशित होकर उलझ गए। इसके बाद नागेंद्र ने डाक्टर के खाली कुर्सी की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। इसके बाद वहां तैनात सुरक...