देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को वृद्धि मापन यंत्र सौंपा। ताकि ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई कर मासूमों की वृद्धि व वजन ठीक से किया जा सके।डीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान पाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जा रहे मासूमों की वृद्धि और वजन मापन के लिए वेहतर मापन यंत्र का होना जरूरी है। इसके वितरण के उन्होंने संबधित पंचायतों को निर्देश दिया। डीएम की पहल पर बीडीओ स्वाती गौड़ ने शुक्रवार को पंचायत भवन पाननकुंडा पर आंगनबाड़ी पाननकुंडा चंदा देवी, प्रियंका मल्ल सरहसबह, अमरावती नगरौली बाजार, मनोरमा पाननकुंडा को वृद्धि मापक यंत्र व वजन मशीन को सौंपा। इस दौरान सीडीपीओ कौशल किशोर सिंह, सीएम फेलो भुवन कांडपाल, सचि बलराम कुमार गोड़, एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौबे मौजूद रहे।

हिंद...