देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता आदिवासियों के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भारत सरकार द्वारा उद्घोषित जनजातीय गौरव दिवस का महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्य कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट के एनआईसी में किया गया। इसमें वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।उन्होंने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों के योगदान के लिए सम्मान प्रकट करते हुए उनके आदर्शों का अनुकरण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रामजनम, भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड, जयनंद प्रसाद गोंड, निर्भय गोंड, विशाल गो...