देवरिया, जुलाई 15 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बिजली निगम की लगातार हो रही कार्रवाइयों से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। पहले जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और अब बिना जानकारी दिए विद्युत भार बढ़ाकर अधिक बिल भेजने का मामला सामने आया है। लार डिवीजन में लगभग 3 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का भार वृद्धि की गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग ने उनकी सहमति के बिना ही घरों का विद्युत भार बढ़ा दिया, जिससे इस माह बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इससे परेशान उपभोक्ता विभाग पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ माह पहले उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। विरोध के बाद उन्हें पोस्टपेड व्यवस्था में बदला गया। लेकिन अब बिना किसी सूचना के लोड बढ़ाकर नया आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।

विद्युत भार का आकलन बिजली निगम ने...