देवरिया, अक्टूबर 19 -- बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान Deoria News: देवरिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने अपने थाना क्षेत्रों के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी निषेध तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को बाल विवाह की रोकथाम एवं उसके उन्मूलन में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता पर केंद्रित लघु फिल्म बढ़ते बच्चे दिखाई गई। साथ ही पंपलेट वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाल विवाह और महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने को किया जागरूक मिशन शक्ति की टीम ने नए आपराधिक कानूनों को दी जानकारी यह भी पढ़ें- Chanda...