देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी के अवसर पर आदि शक्ति मां काली सेवा समिति, कम्हरिया के तत्वावधान में नागपंचमी खेल महोत्सव एवं बाल केसरी कप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों की भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।खेल महोत्सव के तहत 200 मीटर, 400 मीटर और 3200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा कबड्डी, चिक्का-चिकई, लॉन्ग जंप और दंड-बैठक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयोजक समिति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच और अवसर की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Pratapgar...