देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कोतवाली सलेमपुर में कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने मूर्ति आयोजकों और बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर पूजा व विसर्जन कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में बार बालाओं के डांस और गायकों के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही डीजे का संचालन भी निर्धारित नियमों के तहत ही करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान बरतें सावधानी-गहरे पानी में न जाएं: डीएमपुलिस के निर्देश बैठक में कोतवाल ने सभी मूर्ति आयोजकों को पुलिस अधिकारियों के निर्देशों की जानकारी दी। आयोजकों को बताया गया कि बिना अनुमति किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित न किया जाए...