Deoria News: बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, तीन घायल
देवरिया, नवम्बर 24 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में रविवार की रात बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।कोहरा गांव निवासी नंदजी प्रसाद के घर संजाव गांव निवासी सुगिन्द्र प्रसाद के पुत्र संजय की बारात आई थी। रात करीब नौ बजे बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर गांव के ही एक युवक से कुछ लोगों का विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में कोहरा निवासी पिंटू प्रसाद (30) पुत्र महेंद्र प्रसाद तथा संजाव निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र हरिकृष्ण और नगेंद्र कुमार (25) पुत्र छांगुर प्रसाद घायल हो गए।मारपीट के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.