Deoria News: बाबा महेंद्रानाथ मंदिर पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा-इंतजाम का जाना हाल
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को एसपी अभिजीत आर शंकर बाबा महेंद्रानाथ मंदिर पहुंचे। जहां सुरक्षा-इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने जगह-जगह बनाये गये ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा।एसपी ने सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी के साथ परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, मंदिर में बनाये गये प्रवेश और निकासी मार्ग, बैरीकेडिंग आदि का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी दे रहे महिला व पुरूष पुलिस आरक्षियों को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने अफवाह फैलाने वालों व असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, प्रधान अभय यादव, बलवंत यादव, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.