देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली पैकौली बाजार के व्यापारियों की बैठक सोमवार को सुरौली के थाना परिसर में हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन के समन्वय, आगामी त्योहार की तैयारी, सुरक्षा समेत विभिन्न विषयों पर पुलिस व व्यापारियों के बीच चर्चा हुआ। पटाखे की दुकानें बाजार के बाहर खाली स्थान पर लगाए जाएंगे। पुलिस बाजार के बीच पटाखे की बिक्री की अनुमति नहीं देगी। व्यापारियों ने बाजार में मनबढ़ों द्वारा स्टंटबाजी करने, कुछ दुकानदारों द्वारा माइक लगा कर सामान बेचने, ई रिक्शा चालकों द्वारा दुकानों के सामने जाम लगाने की समस्या से थानाध्यक्ष अविनाश मौर्या को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने इन विषयों पर गंभीरता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: आतिशबाजी के अस्थाई बाजार और दुकानें बढ़ाने की गुहार ...