देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रहीमपुर गांव निवासी नूर मुहम्मद (60) पुत्र स्व. दरूद बंगरा बाजार-हरेराम चौराहा मुख्य मार्ग पर स्थित रहीमपुर चौराहे के पास अपने घर के सामने साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। गुरुवार देर शाम वह अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे।इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम ...