देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: देवरिया। शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के पास बुधवार को बाइक की ठोकर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उपचार किया गया।शहर के गरूलपार मोहल्ला निवासी आकाश प्रजापति (19) पुत्र रामसरीखा प्रजापति बुधवार को घर से किसी कार्य से स्कूटी पर सवार होकर निकला। वह मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाए, जहां उसका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...