देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में अपने खेत में हो रहे सिंचाई कार्य को देखने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।सुरौली थाना क्षेत्र के बैदा कुंवर निवासी जगदीश यादव बहरीन में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। रविवार की सुबह उनकी पत्नी निर्मला देवी (50) अपने घर से थोड़ी दूर स्थित अपने खेत में हो रहे सिंचाई कार्य देखने जा रही थी। अभी वह पकड़ी-बरांव रोड से बिंदवलिया पुल होते हुए रुद्रपुर रोड जाने वाली सड़क पर कुर्ना टोला के पास पहुंची थी, तभी पीछे ...