देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन को लेकर बहनों के लिए विशेष इंतजाम तो किया गया, लेकिन बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज की व्यवस्था शुक्रवार को गड़बड़ा गई। बसें कम पड़ गई। घंटों इंतजार के बाद ही बहनों को बस में जगह मिल पाई। बहुत से बहनों को तो खड़ा होकर ही अपने गन्तव्य को जाना पड़ा। भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उधर भीड़ के चलते शहर में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने जाम से निजात दिलाया।रोडवेज यह भी पढ़ें- Deoria News: बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज बस पड़ी कम, परेशान दिखीं महिलाएं बसों में एक दिन पहले से ही बहनों के आवागमन को फ्री कर दिया गया। उनके साथ एक पुरुष सदस्य को भी...