Deoria News: बड़े मिठाई दुकानों में स्वच्छता, छोटे में बरत रहे लापरवाही
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बड़े मिठाई दुकानों में स्वच्छता बढ़ी है, लेकिन छोटे दुकानों पर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकांश दुकानों में शीशे के काउंटर में मिठाईयां रखी जा रही है। वहीं जागरूकता बढ़ने से लोग खुली वाली मिठाई खरीदने से परहेज करने लगे हैं। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों, दुकानों में खुले मिठाइयां बिक रही हैं। हालांकि मिलावटी और दूषित मिठाइयों की बिक्री नहीं करने को विभाग कर जागरूक कर रहा है। त्योहारों के मौसम में मिठाई की दुकानों पर स्वच्छता की कमी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है। खाद्य सुरक्षा विभागों की जांच और छापों में कई जगह खामियां मिली हैं। पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों पर छापे मारे गये। कुछ जगहों पर खुले में कूड़ेदान, गंदे उपकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.