देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों के साथ सोई एक महिला के ऊपर सर्प देख एक परिवार में रविवार की भोर में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी व बच्चों पर बैठे सांप को किसी तरह युवक ने मारा और फिर उसको पालीथीन में लेकर पत्नी व बच्चों के साथ महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया पहुंचा, जहां सभी का उपचार चल रहा है। पूरी घटना जान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के भरपूरवा निवासी जाकिर की पत्नी चुन्नी खातून अपनी बेटी आरफीन(6) व बेटे नवाब हुसैन(8) के साथ कमरे में सोई थी। भोर में पति की नीद खुली तो अवाक रह गया। पत्नी व बच्चों पर सर्प बैठा था। यह देख वह सर्प को किसी तरह हटाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद सर्प हटा। इसके बाद जाकिर सर्प को मारा और उसे पालीथीन में लेकर पत्नी व...