देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासिनी इंदू देवी पत्नी दुर्गेश चौहान ने आरोप लगाया है कि मेरे जेठ भसुर के लड़के व उसकी मां के द्वारा दरवाजे पर खेलते समय मेरे बेटे शिवम चौहान एवं बीच बचाव करने पहुंची मुझे मारा पीटा गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में मां-बेटे की पिटाई, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...