देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: तरकुलवा। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में गुरुवार की देर शाम घास लेकर घर लौट रहे किसान पर बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार सीएचसी तरकुलवा पर चल रहा है। बंदर के हमले से ग्रामीण दहशतजदा हैं।बसंतपुर धूसी निवासी किसान परशुराम कुशवाहा (60) पुत्र हरखनरायन खेत से पशुओं के लिए घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक लाल बंदर ने उन पर हमला कर दिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सीएचसी तरकुलवा पहुंचाए, जहां उनका उपचार चल रहा है।ग्रामीणों के अनुसार लाल बंदर इससे पहले दर्जनों लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों से गांव में भय का माहौल है। बंदर के डर से कई ग्रामीण खेतों की ओर अकेले जाने स...