Deoria News: बंदर के धक्के से छत से गिरकर वृद्ध की मौत
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पटेल नगर में बुधवार की सुबह एक वृद्ध को बंदर ने छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।पटेल नगर डीह स्थान निवासी विनोद निषाद 60 पुत्र स्व परदेसी लखनऊ मे रहकर आइसक्रीम बेच कर अपना गुजारा करते थे कुछ दिन पहले अपने घर आए हुए थे। बुधवार की सुबह कपड़ा फैलाने के लिए छत पर चढ़े थे। इसी बीच पीछे से एक बंदर ने धक्का दे दिया जिससे वह छत से जमीन पर गिर गए। उनके सिर, पेट और सीने में गम्भीर चोट आई। मेडिकल कालेज में उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु हो मौत की खबर सुनते ही मोहल्ला करुण क्रंदन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.