Deoria News: फोरलेन पर जुड़ रहे मार्ग व अवैध कट दे रहे हादसे को दावत
देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। फोरलेन से मार्ग जुड़ गए हैं, लेकिन सुरक्षा और संकेत के समुचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। मुख्य सड़क तक जाने के लिए रैंप भी अधिकांश जगह पर नहीं बने हैं। इसकी वजह से जहां हादसे होते हैं वहीं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में कहीं भी न जेब्रा लाइन और न ही रेडियम लाइट ही लगा है, जिससे वाहनों को मोड़ने में दिक्कत होती है तो दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। कुछ जगह मुख्य सड़क में मिलने वाले स्थान पर दोनों तरह निर्माण होने से साइड में दिखाई भी नहीं देता है। कई स्थानों पर डिवाइडर को तोड़ कर अवैध कट भी बना दिए गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पार करते हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। यह भी पढ़ें- Deoria News: फोरलेन पर जुड़ रहे मार्ग व अवैध कट्स दे रहे हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.