देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर नगर थानांतर्गत संसारपुर-फुटहिया के किनारे स्थित सीवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी सतेन्द्र (36) के रूप में की। एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नगर थाने के महरीपुर निवासी मृतक सत्येन्द्र, वर्तमान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गनेशपुर थाना वाल्टरगंज में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उसका शव नगर थानाक्षेत्र में मिला। वह केसे संसारपुर-फुटहिया के सीवान में पहुं...