Deoria News: फोटो खींचने को लेकर बाराती और घराती भिड़े, आधा दर्जन घायल
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: बरहज। थाना क्षेत्र के नदुआ गांव में शुक्रवार की रात जयमाला के समय फोटो खींचने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना है।नदुआ निवासी कौशल प्रसाद की पुत्री की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महुअवा निवासी अशोक प्रसाद के बेटे से होनी थी। बारात नदुआ पहुंची थी। आरोप है कि जयमाला के समय लड़के का भाई फोटो खींच रहा था, जिसका लड़की के भाई ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे।थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.