देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता आईजीआरएस मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में गूगल मीट के माध्यम से की।शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त फीडबैक खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत देवरिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, अधिशासी अधिकारी पथरदेवा एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।डीएम ने आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका पक्ष सुना जाए तथा समस्या का समाधान करने के बाद उसकी संतुष्टि भी प्राप्त की जाए। निस्तारण आख्या में शिकायत की श्रेणी, संबंधित तथ्यों और कार्रवाई का स्पष्ट ए...