देवरिया, जुलाई 13 -- Deoria News: सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में फाल्ट ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। संविदा लाइनमैन की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंच घटना की जानकारी ली। देवरिया शहर के रामलीला मैदान के रहने वाले राहुल (30) पुत्र हरि प्रसाद पासवान संविदा के लाइनमैन थे। इस समय उनकी तैनाती उसरा बाजार विद्युत उपकेंद्र पर थी। सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक विद्यालय की लाइन फाल्ट हो गई। इसलिए राहुल फाल्ट ठीक करने के लिए बकायदा शट-डाउन लेकर पहुंचे। पोल पर चढ़ने के बाद उन्होंने केबल को जोड़ दिय...