देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल में गुरुवार को खेत में फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान/ प्रशासक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अहिरौली बघेल गांव के ग्राम पंचायत प्रशासक रामइकबाल (50 वर्ष) गुरुवार सुबह खेत में सिंचाई के लिए मोटर चला रहे थे। इसी दौरान मोटर से जुड़े बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह खेत में ही गिर पड़े। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे। काफी खोजबीन के बाद जब परिजन खेत में गए तो देखे कि वह करंट की चपेट में आकर खेत में ही अचेत पड़े हैं। यह देख लोग तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हे...