देवरिया, जुलाई 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम संझवा के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराने का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी विवेचना पूरी होने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।संझवा गांव की रहने वाली टिंकी उर्फ रिंकी पत्नी स्व.गिरधर ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि पति के निधन के बाद भतीजे शैलेंद्र, जगजीत, शंभू, निरंजन ने फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। इस मामले में गौरीबाजार थाने में केस दर्ज है और इसकी जांच चल रही है। इस बीच पति का एक फर्जी प्रमाण पत्र 10 जून 2023 को नगर पालिका की तरफ से ...